उत्तराखंड

वन विभाग ने लगाए पिंजरे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। शांतिपुरी क्षेत्र में बीते लंबे समय से तेंदुआ देखे जाने व कुत्तों को मारने के बाद से दहशत थी जिसे देखते हुए शनिवार को मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगवा दिये हैं। शनिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय अधिकारी संदीप कुमार व उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला डीएस मर्तोलिया के निर्देश पर डौली रेंज लालकुआं ने मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए गुलदार प्रभावित क्षेत्र शांतिपुरी नंबर में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे भी लगा दिए हैं। विगत दो सप्ताह से क्षेत्र में लगातार गुलदार की उपस्थिति पाई गई है। क्षेत्र में गुलदार अभी तक ग्रामीणों क्षेत्र के कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। गुलदार की लगातार उपस्थिति पाए जाने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त था। ग्रामीणों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग पर कार्यवाही के लिए लगातार दबाव बनाया था। इसके बाद अब विभाग की ओर से गांव में पिंजरा व ट्रेप कैमरे लगवाये गये हैं। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उच्चधिकारियों से नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर गुलदार प्रभावित क्षेत्र शांतिपुरी में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। मौके पर गुलदार पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों को भी तैनात किया है। पिंजरा स्थापित एवं सर्च टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, प्रधानपति बिशन सिंह कोरंगा, वन दरोगा दिनेश पंत, कुलदीप पांडे, वन रक्षक चंद्रशेखर भट्ट, सामयिक कर्मी प्रेम तिवाड़ी, कुंवर सिंह धामी, अमजद खान, अर्जुन भाकुनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!