उत्तराखंड

तापमान बढ़ने के साथ धधकने लगे जंगल, एक ही दिन में 18 स्थानों पर लगी आग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का रुख बदलते ही एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसका असर वनाग्नि पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान प्रदेशभर में 18 स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।
मौसम के शुष्क होते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को गढ़वाल में पांच और आरक्षित वन क्षेत्रों में 13 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें करीब 29 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें 48570 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
अब तक 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 196 घटनाओं में 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जिसमें आठ लाख पांच हजार 960 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। अब तक गढ़वाल में 77, कुमाऊं में 102 और आरक्षित वन्यजीव विहारों में 17 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।
मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!