भाकपा माले की सात सदस्यीय कमेटी का गठन

Spread the love

रुद्रपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसमें माले के पटना में होने जा रहे 11वें महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गयी। यह अधिवेशन 15 से 20 फरवरी को होगा। इस दौरान भाकपा माले की सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें अमनदीप कौर, ललित मटियाली, निशान सिंह, निरंजन लाल, केके बोरा, कार्तिक सरकार, रीता कश्यप को चुना गया। इसके बाद कमेटी ने ललित मटियाली को जिला सचिव निर्वाचित किया। रविवार को किच्छा बाईपास रोड स्थित निशान सिंह भवन पुराना इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए माले के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि माले जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी है। सरकार से मांग की कि वहां के लिए एक बेहतर मुआवजा नीति जोशीमठ संघर्ष समिति के सहयोग से बनाई जाए। बैठक को पर्यवेक्षक माले ड़क कैलाश पांडे ने भी संबोधित किया। इस दौरान रुदल प्रसाद, विकास पासवान, खीम सिंह रावत, अरविंद कुमार, शैलेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, महेंद्र, प्रकाश सिंह, दर्शन सिंह, वीरभद्र, कैलाश चंद्र, चंदन सिंह, विजय शर्मा, जगजीत कौर आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *