उत्तराखंड

बाजपुर में यशपाल आर्य विकास मंच का गठन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। ग्राम कनौरा में यशपाल आर्य विकास मंच का गठन किया गया। इसका कार्यकारी अध्यक्ष कामरान खान को नियुक्त किया। इस मंच का कार्य कैबिनेटमंत्री यशपाल आर्य के बीते 10 वर्षों में क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों की बात घर-घर तक पहुंचाना और लोगों की मदद करने का है। रविवार को ग्राम कनौरा में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से लोगों ने कामरान खान को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। लोगों ने कहा कि बीते 10 वर्षों से कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने करोड़ों के विकास कार्य किये। इन विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता ले रही है। कहा कि आसपास के किसी भी विधानसभा क्षेत्र को उठाकर उसकी तुलना बाजपुर विधानसभा से की जाये तो साफ दिख जायेगा कि बाजपुर विस में सबसे अधिक विकास कार्य हुआ है। बैठक में डीके जोशी, अनवर अली, यासीन, मतलूब, वसीम, कमर शेख, रोहित, रहीश, परवेज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!