उत्तराखंड

पूर्व जिपंअ लक्ष्मी राणा ने जखोली ब्लॉक के ग्रावों का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने जखोली ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस की सरकार आई तो सभी समस्याएं हल की जाएंगी। उन्होंने इस बीच जनता से सहयोग और समर्थन मांगा। शुक्रवार को पूर्व जिपंअ लक्ष्मी राणा ने रुद्रप्रयाग विधानसभा के जखोली ब्लॉक के ग्राम मथ्यागांव, बक्सीर, खोड़, डांगी, उछोला, भुनालगांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं नौजवानों ने भागीदारी की। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महिला लक्ष्मी राणा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी। जिसका वह निरंतर निर्वहन करती आ रही हैं। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य बनाकर और सम्मान बढ़ाया है। यदि जनता का स्नेह मिला तो वह पूरी निष्ठा के साथ जनता की हर समस्या का निस्तारण करेंगी। कहा कि जिपंअ रहते हुए उन्होंने अधिकांश गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों से जनता तंग आ चुकी है। हर व्यक्ति परिवार का खर्चा नहीं चला पा रहा है। जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्री, सरसों तेल, सब्जी, माल भाड़ा के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम अत्यधिक बढ़ गए हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही यह जनता को राहत दी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री कालीचरण रावत, विक्रम सिंह नेगी, शीशपाल सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, शीशपाल मौर्य, बीरबल सिंह राणा, नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!