उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में पूर्व राज्यपाल कोश्यारी और डीडीहाट में चुफाल ने डाला वोट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। लोक सभा चुनाव में यहां नगर नगर के पालिका मतदान केंद्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वोट डाला। डीडीहाट विकास खंड बूथ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक विशन सिंह चुफाल ने सबसे पहले मतदान किया। भाटकोट में डीएम रीना जोशी ने मतदान किया। शुक्रवार सुबह 8 बजे से पहले कोश्यारी यहां नगर पालिका मतदान केन्द्र पर वोट देने पहुंचे। आम जन की तरह उन्होंने मतदान कर अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ उनके भाई पत्रकार नंदन सिंह कोश्यारी, भाजपा नेत्री प्रेमा कोश्यारी, भाजपा नेता भगवान बल्लभ पंत भी शामिल रहे। डीडीहाट में मतदान के बाद भाजपा नेता चुफाल ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। कहा कि इस बार जनता पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहा है। चुफाल ने कहा कि इस सीट से भी भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की रिकार्ड मतों से जीत होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!