उत्तराखंड

र्केची के पूर्व प्रधान की पत्नी को बैल ने किया चोटिल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नैनीताल। गुलदार बाघ के वाद आवारा मवेशी लोगो के जानी दुश्मन बनते जा रहे है। मंगलवार को घोड़ाखाल धुलई ग्रामसभा में मोहन राम की पत्नी का आवारा बैल ने हाथ तोड़ दिया था। बुधवार शाम र्केची मन्दिर में बाबा के दर्शनों को जा रही पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी की पत्नी पर आवारा बैल ने हमला कर दिया, जिससे उनकी पत्नी चोटिल हो गई। आनन फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें घर लाये। पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, वरिष्ठ व्यापारी भुवन तिवारी, पवन कुमार ने बताया कि कैची धाम में देश विदेश से हर दिन हजारों श्रद्घालु दर्शन को पहुँच रहे है। कई बार बैल को भगाने की कोशिश की गई। लेकिन फिर वापस मंदिर गेट के आस पास घूम रहा है। कई बार श्रद्घालुओं पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि जल्द सम्बंधित विभाग बैल को पकड़े। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। कहा अगर जल्द बैल को नही पकड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!