उत्तराखंड

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सहित चार एनएच और 53 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित चार नेशनल हाईवे सहित सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंसे हैं। नोडल एजेंसी की ओर से बंद रूटों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश से बंद सड़कों को खोलने में काफी परेशनी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश और बर्फबारी के बाद 53 सड़कें सहित चार नेशनल हाईवे और 15 स्टेट हाईवे बंद हो गए हैं।
लोक निर्माण विभाग, के अनुसार राज्य में बारिश और बर्फबारी की वजह से 53 प्रमुख सड़कें बंद हैं। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 15 राज्य मार्ग भी शामिल हैं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दरअसल राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है और बारिश, बर्फबारी की वजह से सड़कों के बंद होने से आम लोगों को खासी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता केपी उप्रेती ने बताया कि राज्य में मुख्य रूप से 53 सड़कें बंद हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को खोलने के लिए 61 मशीनों को तैनात किया गया है। राज्य में 16 सड़कें पहले से बंद थी जबकि 37 सड़कें सोमवार को बंद हुई हैं। बंद सड़कों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा होने की वजह से उन्हें खोलने में दिक्कत आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!