उत्तराखंड से चार खिलाड़ी खेलेंगे एशियन पैरा गेम्स 2026

Spread the love

देहरादून। देहरादून के सोवेंद्र, शिवम सिंह नेगी, साहिल और आदित्य सजवान का चयन एशियन पैरा गैम्स 2026 के लिए हुआ हैं। गोलकीपर आदित्य सजवान पहली बार एशियन पैरा गेम्स में भाग लेंगे। ब्लाइंड फुटबॉल की भारतीय टीम अकेली टीम है जिसने एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।अब जापान के नागोया शहर में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक होने वाले खेलों में भारतीय टीम भाग लेगी। दिल्ली के ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के मैदान में हुए सिलेक्शन ट्रायल्स में देश के कई राज्यों से लगभग 24 खिलाड़ी और 8 गोलकीपर्स ट्रायल्स के लिए चयनित हुए थे। यह ट्रायल्स 25 से 28 मई 2026 तक चले जिसमें मेघालय, केरल, गुजरात और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस दौरान उत्तराखंड से कुल तीन खिलाड़ी और एक गोलकीपर ने ट्रायल में भाग लिया था। यह सभी इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम का हिस्सा बन चुके हैं। ब्लाइंड फुटबॉल की भारतीय टीम अकेली टीम है जिसने एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। अब जापान के नागोया शहर में 18 से 24 अक्तूबर 2026 तक होने वाले खेलों में भारतीय टीम भाग लेगी。
कैंप में ट्रेनिंग के लिए चले जाएंगे: यह खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में कोच नरेश सिंह नयाल के संरक्षण में ट्रेनिंग कर रहे हैं। सिलेक्शन के बाद जल्दी ही नेशनल कैंप से बुलावा आने के बाद नेशनल कैंप में ट्रेनिंग के लिए चले जाएंगे। नेशनल ट्रेनिंग कैंप आईबीएफएफ यानी इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *