छावनी परिषद क्लेमेनटाउन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बोर्ड अध्यक्ष सख्त, रिपोर्ट तलब

Spread the love

देहरादून। छावनी परिषद क्लेमेनटाउन की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सबसे पहले प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामलों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के अधिकारियों के मंगलवार तक अवैध निर्माण की सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में जहां भी स्वीकृत मानचित्र से विपरीत निर्माण कार्य हो रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। छावनी परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि उनके संज्ञान में टर्नर रोड, मुख्य पोस्ट ऑफिस मार्ग के आसपास कुछ अवैध निर्माण के मामले संज्ञान में आए हैं। पार्किंग की जगह पर स्टॉल लगाने को लेकर सख्त नाराजगी जताई। अधिकारी ने कहा कि इन चिन्हित स्थानों पर केवल वाहन पार्क होने चाहिए। ताकि जाम की समस्या नहीं हो। एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा छावनी परिषद के अंतर्गत चल रहे ऐसे हॉस्टल, जिन्हें व्यवसायिक रूप से स्वीकृति नहीं मिली है और उनका आवासीय उपयोग के लिए मानचित्र बोर्ड के द्वारा स्वीकृत किया गया। ऐसे हॉस्टल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। अनाधिकृत रूप से सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ आवासीय नक्शों को स्वीकृति प्रदान की गई। जो पूर्व में सर्कुलर एजेंडे के माध्यम से स्वीकृत हो चुके थे। राजस्व अभिलेखों में जिनका दाखिल खारिज पूर्व में हो चुका है। बोर्ड के द्वारा करीब पचास लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। डामर की सड़क के ठेकेदार के प्रार्थना पत्र को निरस्त करते हुए, पुन: डामर की सड़कों के निर्माण को नए सिरे से टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान तक डामर की सड़क का निर्माण नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार के साथ अनुबंध निरस्त किया गया। इस अवसर पर सचिव अंकिता सिंह, सदस्य व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, कैंट बोर्ड के इंजीनियर बृजेश कुमार गुप्ता, कर निरीक्षक अजय पटेल, कार्यालय अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *