जखोली में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर 01 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जखोली में 01 अगस्त को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने जनमानस से नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। बताया कि उक्त शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र की आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *