जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में 04 से 06 जुलाई 2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने जनमानस से उक्त स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग कर लाभ उठाने की अपील की है।