उत्तराखंड

स्कूलों में मुफ्त बांटे कम्प्यूटर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून: यूथ कांग्रेस की ओर से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज बुरांसखंडा व राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारिखाल में मुफ्त कंप्यूटर बांटे गए। प्रदेश महासचिव व मालसी पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी और आनलाइन पढ़ाई का दौर है। ऐसे में कंप्यूटर का ज्ञान हर छात्र की जरूरत बन गई है। लेकिन सरकारी स्कूलों में ये ज्ञान पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज बुरांसखंडा के प्रिंसिपल एनवी पंत,राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारिखाल के प्रिंसिपल जेएस भंगारी,दिनेश कैंत्युरा,महिपाल सिंह बिष्ट, सुरेश कोहली, राकेश डोगरा,मनवीर राणा,गंभीर सिंह पंवार,जयप्रकाश,रविन्द्र सिंह खरोला,आशीष कुमार और मनोज कोहली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!