जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के मालवीय उद्यान के समीप भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद प्रतिभागियों को औषधीय पौधे वितरित किए गए और उनके औषधीय महत्व, उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने लोगों से घरों और आसपास औषधीय पौधे लगाने तथा आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुमन कोटनाला, आरती पंत, अशोक नेगी, चंद्र किशोर असवाल, प्रकाश कोठारी, विवेक अग्रवाल, रमाकांत कुकरेती, दिनेश जुयाल, शशिभूषण अमोली, अमित सजवाण, भगवती प्रसाद जुयाल, नंदन सिंह और रणवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।