उत्तराखंड

केन्द्र से मांगी हल्द्वानी और हरिद्वार से अयोध्या के लिए ट्रेन रू धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। खटीमा में बूथ शक्ति केंद्र प्रवर्तक कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडल के अलावा बूथों के अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के चलते दस दिन की व्यस्तता रही। कार्यकर्ताओं से मिलने की प्रबल इच्छा थी, इसलिए कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा। 12 बजे तक किसी को खबर नहीं होने दी। केवल एसडीएम निर्मला बिष्ट को जानकारी दी और बगैर किसी सुरक्षा और तामझाम के खटीमा के लिए निकल गया। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर बूथ शक्ति केंद्र प्रवर्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदेमातरम गीत के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बूथ के पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। धामी ने 131 बूथों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजकों का नाम लेकर उनसे संवाद किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बूथ को मजबूत करने के मंत्र दिए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री महिला मोर्चा दल के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ ही समस्त पार्टी के पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा। कार्यक्रम में 14 सिंतबर को मगरमच्छ के हमले में जान गवाने वाले सुखदेव सिंह की मां लक्ष्मी कौर को सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं मुख्य चुनाव अभिकर्ता अमित कुमार पांडेय ने बूथ कार्यकर्ताओं को बताया कि बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। मतदाता का नाम बढ़ाना हो और घटना हो मतदाता सूची देखकर संशोधन कर लें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हिमांशु बिष्ट ने किया। यहां मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा, देवेंद्र चंद, सतीश भट्ट, पीआरओ प्रमोद कुमार जोशी, दिनेश सिंह मंगला, गोविंद सिंह मेहता, रमेश जोशी, द्गिंबर कन्याल,खूब सिंह विकल, कमलेंद्र सेमवाल, देवेंद्र सिंह रिंकू, शोभनाथ मौर्य, अजय मौर्य, विनोद जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!