गांव में बंदर ने बुजुर्ग पर किया हमला

Spread the love

नारायणबगड़। ब्लॉक के पैठाणी गांव में एक बंदर ने बुजुर्ग किशनदत्त देवराड़ी (75) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका पीएचसी में उपचार किया गया।
पूर्व प्रधान मृत्युंजय परिहार ने बताया कि किशनदत्त देवराड़ी छत पर काम कर रहे थे तभी बंदर ने उन पर हमला कर सिर जख्मी कर दिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनके सिर पर पांच टांके लगाए गए। फार्मेसी अधिकारी टीडी भट्ट के अनुसार, बुजुर्ग की बीपी बढ़ने के कारण उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। सूचना पर वनकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने वनविभाग से गांव में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। उनका कहना है कि इससे पहले भी मृत्युंजय परिहार और सौंणी देवी पर बंदर हमला कर चुके हैं।
30 से अधिक बंदर पकड़े
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र में बंदर पकड़ने का अभियान जारी है। मंगलवार को टीम ने सुभाषनगर क्षेत्र में पिंजरा लगााया। यहां टीम ने 10 से अधिक बंदरों को पकड़ा। इससे पहले टीम अपर बाजार, आईटीआई आदि क्षेत्रों में 20 से अधिक बंदर पकड़ चुकी है। ईओ नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक माह तक लगातार बंदर पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *