बिग ब्रेकिंग

गडकरी ने माना; बाढ़ ने हिमाचल में खूब मचाई तबाही, सैलाब में बही सड़कों को बनाएगा केंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कुल्लू, शिमला। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हिमाचल दौरे के दौरान कुल्लू और मंडी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर जिला में रंगस से बाशल तक के रोड के लिए 50 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया, जबकि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में शाहपुर से सिंहुता सडक़ के लिए 53 करोड़ रुपए मंजूर किए। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने माना कि हिमाचल में प्रलयकारी बाढ़ में बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लैंडस्लाइड के कारण नदी ने अपना रुख बदला है और जब भी बाढ़ आती है नदी अपना पात्र बदल लेती है। ऐसे में इस पर तकनीकी अध्ययन करना होगा।
नितिन गडकरी ने हिमाचल सरकार से भी कहा कि वह 10 से 15 दिन में इस पर अध्ययन करे, ताकि फोरलेन को फिर से बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार जिस प्रकार का संकट आया है शायद ही पहले कभी आया हो। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था, जबकि तीन-चार दिन पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इस संदर्भ में मिले थे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुझे कहा था कि हिमाचल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। आज पार्लियामेंट चल रही है, जिसके चलते मैंने एक दिन की छुट्टी ली है। हिमाचल पहुंच कर मैंने खुद एक-एक स्पॉट का विजिट किया और देखा कि कितना नुकसान हुआ है। बारिश से नुकसान के बचने का बेहतरीन उपाय टनल का निर्माण है, लेकिन इसमें लागत बहुत ज्यादा आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार आने के बाद साढ़े 12 हजार करोड़ की 68 सुरंगे हिमाचल के लिए प्रस्तावित की हैं। इनमें से 11 सुरंगों का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 27 सुरंगों का निर्माण चल रहा है।
केंंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चंडीगढ़ मनाली फोरलेन का आ विजिट किया है। हम जल्द ही इसका काम पूरा होगा और इसके उद्घाटन के लिए सभी को साथ में लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि पुराना रोड ध्वस्त हो चुका है, लेकिन अगर फोरलेन में टनल का निर्माण न किया होता तो कुल्लू शेष विश्व से कट चुका होता है। बिजली महादेव में अढ़ाई सौ करोड़ का रोप-वे बनाया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले इसका काम अवार्ड हो जाएगा और निर्माण शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सडक़ों और पुलों को केंद्र सरकार बनाकर देगी। एनएच पीडब्ल्यूडी जो टूलेन रोड हैं, उनके लिए 220 करोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार आपके साथ है। व्यवस्था को कैसे पटरी पर लाना है, इसके लिए पूरे प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!