चारधाम यात्रा में जानलेवा साबित हो रहे उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाट

Spread the love

हरिद्वार। चारधाम यात्रा सीजन में उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाट श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। दरअसल, हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालु स्नान के लिए उत्तरी हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। लेकिन वहां अधिकांश घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं और गंगा की मुख्य धारा होने के चलते पानी का बहाव और गहराई ज्यादा है।
कई श्रद्धालु चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद निर्धारित सीमाओं से आगे बढ़ जाते हैं। कुछ लोग सेल्फी लेने या रोमांच के लिए भी तेज बहाव वाले हिस्सों तक पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।
जहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, वहां भी कई श्रद्धालु उनकी अनदेखी करते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि दो महीने के यात्रा सीजन में 10 से ज्यादा श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं। महज एक सप्ताह के भीतर गुजरात व दिल्ली के दो श्रद्धालुओं सहित तीन लोगों की डूबने से मौत हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *