गढ़वाल विवि में जल्द होगी 150 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षकों के 150 से अधिक पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। विवि प्रशासन इसके लिए कवायद में जुटा हुआ है। वर्तमान में आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया अंतिम चरण में जारी है। इसके लिए कई बैठकें हो गई हैं। जल्द ही रोस्टर लागू होने पर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की ओर से विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत विवि में शिक्षकों के खाली पदों को प्राथमिकता से भरे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले एक साल में विवि में कई शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा भी मिला है। इसी के तहत अब रिक्त चल रहे असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर के विभिन्न विभागों में करीब 150 से अधिक रिक्त पदों के लिए आरक्षण रोस्टर लागू होने के बाद भर्ती आवेदन जारी किए जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *