गढ़वाल विवि बनायेगा मीडिया पॉलिसी, कमेटी गठित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अपनी मीडिया पॉलिसी बनेगी। इसके लिए विवि ने छ: सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें प्रो. महावीर सिंह नेगी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. नेगी ने बताया कि देश के अन्य विश्वविद्यालयों की अपनी-अपनी मीडिया पॉलिसी है। इसी के तहत गढ़वाल विवि भी अपनी मीडिया पॉलिसी बना रहा है। सोशल मीडिया पर गैर जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नियंत्रण और मीडिया तक विवि की सही सूचनाएं पहुंचे इसका उद्देश्य है। कहा कि जल्द इस संदर्भ में कमेटी की बैठक होगी। मीडिया पॉलिसी के लिए सुझाव भी मांगें जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *