आठवीं अनुसूची में शामिल हों गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी भाषा : तीरथ

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड प्रदेश की तीनों लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल कराने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। उन्होंने इन तीनों भाषाओं को संवैधानिक दर्जा देने के संबंध में सदन को भी अवगत कराया है। उनका कहना है कि जिस प्रकार उत्तराखंड प्रदेश सौंदर्यता के क्षेत्र में आगे है उसी प्रकार यहां की लोक भाषाएं भी सुंदर एवं लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य प्रदेशों की वहां प्रचलित लोक भाषा जैसे पंजाबी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, तेलगू, मलयालम आदि भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल किया गया है। उसी प्रकार उत्तराखंड की भी तीनों भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूचित में शामिल किया जाए। जिससे प्रदेश के लोग भी अपनी लोक भाषा को बोलने व पढ़ने, लिखने में गौरान्वित महसूस कर सकें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *