ग्रास्टनगंज में धमका हाथियों का झुंड, दशहत में लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर एक में हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हाथी लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से आबादी क्षेत्र में घुस रहे है। जिससे स्थानीय निवासी दहशत में है। बुधवार सांय को भी लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से हाथियों का झुंड ग्रास्टनगंज में घुस आया।
स्थानीय निवासी राजेश थपलियाल ने बताया कि बुधवार सांय करीब 6 बजे हाथियों का झुण्ड जंगल से आबादी क्षेत्र में घुस आया। आये दिन हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। हाथी किसान की फसल को बर्बाद कर रहे है। रात भर जागने के बाद भी किसान अपनी फसल की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है। हाथी जहां फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं हाथियों को भगाने के दौरान जान माल के नुकसान का भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथियों को बस्ती की आने से रोकने के लिए विभाग को सुरक्षा दीवार का निर्माण कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *