विकासनगर। सनातन धर्म मंदिर साहिया में रविवार को किसानों और गौ पालकों के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों और गौ पालकों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिससे वे कृषि और पशुपालन क्षेत्र में लाभ उठा सकें। साथ ही उनकी समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना गया और समाधान के लिए सुझाव दिए गए। आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, योजनाओं और संसाधनों से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना था।