लोगों को दिया टीबी का पूर्णत: उपचार संभव का संदेश

Spread the love

विशेष जागरूकता और एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का किया आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से पौड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर ल्वाली, गग्वाड, डांग तमलाग, सुमेरपुर और नौटियाल गांव में सोमवार को विशेष जागरूकता और एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को संदेश दिया गया कि टीबी का पूर्णत: उपचार संभव है, समय पर जांच व नियमित दवा लेने से इसे ठीक किया जा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर आगे की जांच हेतु प्रेरित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में टीबी की जांच पहुंचाना हैं। सोमवार को शिविर के दौरान पौड़ी ब्लॉक में 32 एक्सरे व 4 स्पूटम सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में 24 मार्च से लेकर आज तक विभिन्न ब्लॉकों में शिविर आयोजित कर 4708 टीबी एक्सरे किए जा चुके हैं। इस दौरान एस.टी.एस. नीरज भंडारी, सीएचओ दीपिका, संध्या, एएनएम ममता, संध्या, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *