कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के कई मोहल्लों में सोमवार को भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए हैंडपंप और अन्य जलस्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों अनुराग, प्रियांशु, मोहित, जगत किशोर ने बताया कि इन दिनों शहर में आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। बताया कि हर साल गर्मी के सीजन में शहर में पेयजल संकट गहराता है। इसके बावजूद जल संस्थान पानी की समस्या से निपटने में हर बार विफल साबित रहा है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान आंधी-तूफान आने से कई जगहों पर बिजली की तारें टूट गई हैं। इन टूटी हुई तारों की वजह से कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *