कोटद्वार-पौड़ी

गीता सिंह प्रदेश महामंत्री व जसवीर बनें प्रदेश प्रवक्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता जसवीर राणा को प्रदेश प्रवक्ता और गीता सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों से वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की आशा करते हैं। कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं दोनों पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर बलबीर सिंह रावत, प्रवेश रावत, दिलबर प्रताप सिंह, आशुतोष कंडवाल, अमितराज सिंह और राजा आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!