Uncategorized

जनरल बीसी जोशी का स्थापना दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी एपीएस विद्यालय का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल संदीप कुमार,लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र व प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता चौहान के दीप जलाकर किया। विद्यालय के संस्थापक जनरल बीसी जोशी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में 25 सालों से विद्यालय में शिक्षण कार्य करने पर सुनीता कापड़ी,विमला खड़ायत,सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज पंत,भगवान जोशी,विनय कुमार,ममता पाण्डेय,गणेश जोशी, प्रशंसा सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!