Uncategorized

घर में घुसकर अभद्रता और छेड़खानी के आरोपियों को जेल भेजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र की एक महिला के घर में घुसकर अभद्रता और छेड़खानी करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवकों पर महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केर्स दर्ज किया। सभी युवकों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बैजनाथ थाने में शुक्रवार की शाम क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी। जिसमें उसने पुरड़ा गांव के उमेश कांडपाल और कृष्ण कांडपाल पुत्र प्रयाग दत्त, हरीश राम पुत्र फकीर राम और महेश सिंह पुत्र गंगा सिंह के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उसने चारों युवकों पर घर में घुसकर अभद्रता और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। कहा कि युवकों ने उसके पुत्र के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की है। महिला की तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने धारा 452, 354, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। शनिवार को सभी आरोपियों को पुरड़ा गांव से ही हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई राजीव उप्रेती, आरक्षी राजेश भट्ट, जीवन पांडेय, बिक्रम सिंह, कृष्णा कैड़ा शामिल रहे।
किशोर ने दुकान से उड़ा लिए साठ हजार रुपये
गरुड़। एक नाबालिग ने ग्रामीण की दुकान से साठ हजार रुपये उड़ा लिए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने किशोर को पिता के संरक्षण में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पुरड़ा गांव के राजेंद्र सिंह पुत्र नर सिंह ने बैजनाथ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने दुकान से नगद रुपये चोरी होने की बात कही। उनकी तहरीर के आाधार पर पुलिस ने धारा 380, 411 के तहत मामला दर्ज किया। शनिवार को नाबालिग को उसके घर से पकड़कर पिता के संरक्षण में थाने लाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 59,800 रुपये भी बरामद किए। जिसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!