एनएसएस बी एवं सी प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए 24 तक करें पंजीकरण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ ने लंबे समय से लंबित बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्र 2020-21 से 2025-26 तक के पात्र एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर शुरू कर दिया गया है। पात्र स्वयंसेवी 24 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।


एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश सिंह नेगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई थी। इससे कई स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं प्रमाणपत्र प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे सभी पात्र स्वयंसेवियों को एक अवसर देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय एनएसएस प्रकोष्ठ ने इस बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लंबित परीक्षा का आयोजन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था और विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि तक नियमित सेवा प्रदान करने और विशेष शिविरों में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवी बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के बाद सफल स्वयं सेवियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *