जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संयुक्त अस्पताल सतपुली की ओर से ग्राम ओडल बड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

शिविर का आयोजन अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ढौड़ियाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में नर्सिंग अधिकारी रीता देवी, अनिल, अंशिका एवं थपलियाल समेत अस्पताल की टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर संयुक्त अस्पताल सतपुली की टीम का आभार व्यक्त किया।