स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संयुक्त अस्पताल सतपुली में रेडियोलॉजिस्ट एवं एक्स-रे संचालक की नियुक्ति होने पर समाजसेवी पुष्पेंद्र राणा ने स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने अस्पताल में दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी और मरीजों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *