बिग ब्रेकिंग

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– दिसंबर माह में दूसरी बार सिलेंडर के दाम बढ़ने से उपभोक्तओं को बड़ा झटका
देहरादून। गैस कंपनियों की ओर से एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर उपभोक्तओं को बड़ा झटका दिया है। इस बार भी 50 रुपए घरेलू गैस में बढ़ाए गए हैं। इससे पहले इसी महीने दो दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसी महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसी महीने दो तारीख को गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए बढ़ाए थे। एक बार फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर शहर के 50 हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में एक महीने में घरेलू गैस के दो बार दाम बनना बड़ी बात मानी जा रही है। दाम बढ़ने से 663.50 रुपए पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 713.50 रुपए हो चुकी है। बता दें कि अमूमन महीने की एक तारीख को रेट बढ़ते है। इस महीने दी तारीख को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से गैस के दामों में बढ़ोतरी की गयी। फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। ऐसे में महज 13 दिनों के अंतराल में गैस के दामों में 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े: गैस कंपनी की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की बढ़ोतरी को है। इससे पहले तक कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1328 था, जो कि बढ़कर 1364 रु 50 पैसे हो गया है। यह दाम भी 14 दिसंबर की मध्यरात्रि को बढ़ाए गए। पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।
गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए हैं। हालांकि बीते दो दिसंबर को भी 50 रुपए बड़े थे। पिछले 4 या 5 महीने से घरेलू गैस सिलेंडर के रेट नहीं बड़े थे। ऐसे में हो सकता है कि सरकार ने दामों को संतुलन करने के लिए रेट बढ़ाए हो। -सुधीर कश्यप, सेल्स ऑफिसर आईओसी
घरेलू गैस के दाम बढ़ने पर बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के रेट बड़े थे। ऐसे में इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए गए। शहर में 50,000 उपभोक्ता है। जहां तक सब्सिडी की स्थिति की बात है, उसका बुधवार को पता चलेगा।
-चमन लाल, अध्यक्ष ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर उत्तराखंड सर्किल
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिस रेट पर बुकिंग कराई थी उसी रेट पर गैस मिलेगी। किसी भी कीमत में बुकिंग निरस्त नहीं होगी। रेट बढ़ने के बीच बुकिंग लगातार जारी है और डिलीवरी भी की जा रही है। -तनवीर सिंह, एलपीजी एसोसिएशन के प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!