Uncategorized

विशालकाय पेड़ मकान पर गिरा, दो की मौत, 7घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर गुनाकोट गांव में गुरुवार की रात दो बजे तुन का एक विशालकाय पेड़ मकान पर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग गहरी नींद में थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकर सुन गांग के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। रात में ही ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर तहसील के गुनाकोट गांव में गुरुवार की रात तुन का एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम पुत्र मोहन के मकान में गिर गया। पेड़ ने बगल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घटना के वक्त सभी परिवार के गहरी नींद में थे। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना के बाद उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेक्सयू चलाया। घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इधर एसडीएम सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
मृतकों के नाम
गीता देवी पत्नी कैलाश राम 45 वर्ष निवासी गुनाकोट
आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष निवासी गुनाकोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!