उत्तराखंड

घनसाली में गो सेवा समिति यात्रा का स्वागत किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। श्रीराम गो सेवा समिति की ओर से निकाली जा रही गो बचाओ जन जागरण रथ यात्रा का बूढ़ाकेदार, बेलेश्वर धाम और घनसाली पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया गया। गो सेवा समिति ने लोगों से गो धन के संरक्षण और संवर्धन की अपील की। बीते गुरुवार को उत्तरकाशी से बूढाकेदार पहुंची गो यात्रा में शामिल लोगों ने बूढ़ाकेदार नाथ के दर्शन कर लोगों से संवाद किया। उन्होंने गाय माता को बचाने की लोगों से अपील की। गुरुवार रात को यात्रा में शामिल लोगों ने बेलवश्वर धाम के कैरा राम सोसायटी में विश्राम किया। शुक्रवार सुबह गौ यात्रा बेलेश्वर से घनसाली के लिए रवाना हुई,घनसाली में जन जागरण लोक संरक्षण समिति के नेतृत्व में लोगों ने गो यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। श्रीराम गो सेवा समिति आश्रम के संस्थापक जगदीश भट्ट ने लोगों से सड़कों और बाजारों में लावारिस घूम रही गायों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को मां के समान माना गया है, लेकिन आज उसी गोमाता की दुर्दशा हो रही है। गो माता को बचाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में गो बचाओ जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। बताया यात्रा घनसाली से रूद्रप्रयाग और श्रीनगर होकर 27 मार्च को हरिद्वार पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!