कोटद्वार-पौड़ी

गोखले मार्ग करवाया खाली, देवी रोड में बिगड़ी स्थिति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देवी रोड में रेहड़ी-ठेली व फड़ वालों ने जमाया कब्जा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम व स्थानीय प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। लेकिन, गोखले मार्ग से हटाए गए रेहड़ी-ठेली व फड वालों ने देवी रोड में कब्जा जामाना शुरू कर दिया है। जगह-जगह सड़क पर अव्यवस्थाओं का अंबार बना हुआ है। ऐसे में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नगर निगम को गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गहरी नींद से जागे नगर निगम ने गोखले मार्ग में पहुंचकर रेहड़ी-ठेली व फड़ वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया। यही नहीं, नगर निगम की एक टीम समय-समय पर गोखले मार्ग में गश्त भी करती रहती है। निगम की सख्ती के बाद गोखले मार्ग तो खाली हो गया है। लेकिन, रेहड़ी-ठेली व फड वालों ने शहर के अन्य मार्गों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। सबसे बुरी स्थिति देवी रोड की बनी हुई है। बेतरतीब तरीके से खड़े रेहड़ी-ठेली वालों के कारण मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी-ठेली के कारण राहगीरों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में कब बड़ी दुर्घटना हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।

पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल
देवी रोड में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। एक ओर जहां पनियाली पुलिया के आगे आटो चालकों ने सड़क को पार्किंग बना दिया है तो वहीं कुछ दूरी पर सड़क पर ही वाहन मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। मोटर नगर में शाम के समय शराब की दुकान में आने वाले ग्राहक भी अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बाकी बची हुई कसर रेहड़ी-ठेली व फड वाले पूरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!