Uncategorized

गोरल स्थित वन रेंज कार्यालय 48 घंटों के लिए सीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। प्रशासन और वन विभाग ने गोरल स्थित वन रेंज कार्यालय सीज कर दिया है। कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वन रेंज कार्यालय में कार्य करने वाली महिला कर्मचारी की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद युवती को आइसोलेट कर परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिली युवती के साथ कार्यालय परिसर में ही बनाए गए आवासीय भवन में रहती है। बताया कि एहतियातन कार्यालय को 48 घंटों के लिए सीज कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जल्द ही सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!