Uncategorized

गोर्खाली समाज ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। गोर्खाली समाज ने हरितालिका तीज को हर्षोउल्लास से मनाया। हरितालिका तीज को गोर्खाली महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व परिवार में सुख शांति के लिए मनाती हैं। हरितालिका तीज पर महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा और पूजा अर्चना की। गोर्खाली सुधार सभा की प्रवक्त प्रभा शाह ने बताया कि हरितालिका तीज गोर्खाली समाज की विवाहित महिलाओं के लिए बड़ा धार्मिक एवं मांगलिक पवित्र अनुष्ठान है। महिलाओं ने लाल परिधान व पारम्?परिक गहने-पोते, छडंके, तिलहरी पहनकर सोलह श्रृंगार कर घर आंगन में सामुहिक रूप में तीज के लोकगीत गीत गाते हुए नृत्य किया। पवित्र भावना से व्रत रखते हुए पूजा अर्चना के लिए निकट के शिवमंदिर जाकर पूर्जा अर्चना की। मंदिर में शिवलिंग पर फूल-पाती, फल एवं जल अर्पित कर पति के दीर्घायु व परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। शाम को मिट्टी के दिये में अखण्ड जोत जलाकर विशेष पूजा की। तीज पर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर महिलाए प्रातº काल स्नान करके, शुद्ध मन से एक बार फिर अखण्ड दिया और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना करेंगी। अखण्ड व्रत का पारायण(समापन) पति एवं बड़ों का आशीर्वाद लेकर होता है।
तीज महोत्सव में झूमे गोरखा समुदाय के लोग
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गज्लवाड़ी में हरतालिका तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें काबीना मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी का मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। युवा और बाल कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। मंत्री ने भी गोरखा समाज के लोगों के साथ नृत्य किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोरखा समाज का स्नेह और सम्मान उनको लगातार मिलता रहता है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गोरखा समाज के कल्याण के लिए काम कर रही है। भारत का नेपाल के साथ रोटी-बेटी का रिश्ता है। इस मौके पर पूर्व विधायक लालचंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, प्रधान लीला शर्मा, उप प्रधान राखी गुरुंग, विमला, विधायक प्रतिनिधि किरण, ज्योति ढकाल, रेखा छेत्री, दीपा अधिकारी, विनीता, कोपिला शर्मा, निर्मला जोशी मौजूद रहे।
महिलाओं ने किया लोकनृत्य
लोहारवाला किशन नगर में गोर्खाली समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान के साथ व हरितालिका तीज पर सामूहिक लोकगीतों पर लोकनृत्य का आयोजन किया। गीतों में भगवान शिव पार्वती की आराधना के साथ ही परिवार की खुशहाली की कामना व गोरखा समुदाय के पारम्परिक तीज उत्सव का जिक्र था। पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि महिलाएं बेहद सजधज कर सामूहिक रुप से पूजा के लिए एकत्र हुई और लोक संगीत का आयोजन किया। महिलाओं ने मनमोहन नृत्य कर मन के उल्लास को प्रकट किया। महिलाओं के हाथों पर अनेक डिजायन वाली मेंहदी लगी हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!