पेपर लीक मामलों पर सरकार घिरी, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य आंदोलनकारी एवं अधिवक्ता जसबीर राणा ने देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है और इसके लिए शिक्षा मंत्री नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं।
राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय मामले को नजर अंदाज कर रही है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है। कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्र मानसिक तनाव में हैं और कई युवा गलत कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। राणा ने चिंता जताते हुए कहा कि अब सीबीएसई जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की परीक्षाएं भी विवादों में घिर रही हैं, जो देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि सरकार पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई करे और युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *