युवा बेरोजगारी की आशंकाओं को दूर करने में सरकार नाकाम: यशपाल

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्था भी उत्तराखंड में आंदोलनरत बेरोजगारों की शंकाओं का समाधान नहीं कर पा रही है। वहीं सरकार सड़कों पर बेरोजगार युवाओं का खून बहाने के बावजूद अध्यादेश के माध्यम से लाए नकल विरोधी कानून का राज्य भर में ढोल पिटती जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेरोजगारों की मांगों को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि तमाम दावों, तैयारियों के बाद 5 मार्च 2023 को राज्य लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में फिर से कमाल कर दिखाया। पारदर्शी, नकल विहीन परीक्षा के लिए पेपर हमेशा 4 सेट में बनते हैं और प्रश्नों का क्रमांक सदैव अलग-अलग होता है। जिन भी युवाओं ने 5 मार्च को परीक्षा दी केंद्र से बाहर आकर पता चला कि चारों, ए बी सी डी सेट में प्रश्न क्रमांक बिल्कुल समान थे। मामले में आयोग के जिम्मेदार अधिकारी सफाई देते फिर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *