सरकार हेल्थ सिस्टम को बेहतर करने के लिए कर रही कार्य

नई टिहरी : चंबा और थौलधार ब्लॉक में 20 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) की पहल पर चंबा के मसीह अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्मिकों को प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के दौरान किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने बीते दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार हेल्थ सिस्टम को बेहतर करने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर डॉ. रूपा, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. अंजलि, भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, नेहा नकोटी, राजकुमारी, मनोज कुमार, हेम प्रकाश मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *