उत्तराखंड

जनआक्रोश रैली निकाल जलाया सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। देवाल में हुए पिंकी हत्याकांड में हत्यारोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने और रतगांव निवासी बीरेंद्र राम की हत्या की आशंका के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने थराली के देवाल तिराहे से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जबकि तहसील मुख्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी जलाया। शुक्रवार को पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत समृद्घ भारत संगठन के बैनर तले थराली ओर आस पास के संगठन से जुड़े पिण्डर घाटी के कार्यकर्ता देवाल तिराहे पर एकत्र हुए। जुलूस के रूप में थराली के विभिन्न बाजारों से होते हुए तहसील पहुंचे। जहां पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने देवाल मोटर मार्ग पर राडीबगड़ में तहसील निकट सरकार का पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्रता से पिंकी एवं वीरेंद्र राम के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट लिखाने के बाद तीन माह बीत गए हैं। बावजूद हत्यारों को नहीं पकड़ा गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी दी कि दो-तीन दिन में यदि सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई तो आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में यूकेडी के भूपाल सिंह गुसाईं, थराली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष विनोद रावत दौलत कुंवर, हरि राम, खीमाराम कोठियाल, उमेश पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!