उत्तराखंड

आबादी क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। आबादी के बीच कुष्ठ आश्रम बनाये जाने के विरोध में नवोदय नगर संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद सिंहपाल सिंह सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग को नहीं माना तो एक सप्ताह बाद क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कुष्ठ आश्रम को आबादी क्षेत्र से दूर बनाया जाए। नवोदय नगर और उसके आसपास की आवासीय कालोनी के निवासी क्षेत्र में बनाए जा रहे कुष्ठ आश्रम का लम्बे समय से विरोध कर रहे हैं। कुष्ठ आश्रम को नवोदय नगर क्षेत्र में न बनाये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय निवासी धरना दे चुके हैं। पूर्व में एसडीएम के आश्वासन के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अपने धरने को समाप्त कर दिया था। अपने इस संघर्ष को जारी रखने के लिए नवोदय संघर्ष समिति का गठन भी कर लिया गया था। रविवार को नवोदय नगर संघर्ष समिति के बैनर तले नवोदय नगर और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद सिंहपाल सिंह सैनी ने कहा कि हम कुष्ठ रोगियों के लिए बनने वाले आश्रम के पक्ष में हैं। लेकिन यह आश्रम आबादी क्षेत्र से दूर पेड़ पौधों वाले क्षेत्र में बनाना चाहिए। जिससे रोगियों को शुद्घ वातावरण मिल सके। राकेश राजपूत ने कहा कि संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल कुष्ठ आश्रम को अन्य स्थानान्तरित करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक से वार्ता कर चुकी है। लेकिन आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं मिला। कांग्र्रेसी नेता राजबीर चौहान ने कहा कि शासन और प्रशासन की हठधर्मिता के आगे हम नहीं झुकने वाले। इस दौरान एमडी शर्मा, जयकिशन न्यूली, मानसिंह रावत, सुरेंद्र त्यागी, चंद्रमणी राय, अतुल गुसाई, दिनेश पांडेय, वत्स वर्मा, सचिन डागर, अभिषेक ष्णा, सुखपाल प्रजापति, आलोक, देवी प्रसाद, सुनील कौशिक, राहुल पाल, ओमकार त्यागी, अशोक शर्मा, दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!