Uncategorized

गृहकलेश के चलते नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। घुघुखान सिगड़ी गांव में एक नव विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते जहर खा कर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार घुघुखान सिगड़ी निवासी गोधन सिंह बिष्ट की बेटी पूजा बिष्ट (22) का विवाह दस माह पूर्व धनपुर कालाढूंगी निवासी नरेश बिष्ट से हुआ था। पूजा का पति गोधन हिमांचल प्रदेश में किसी कंपनी में नौकरी करता है। लॉकडाउन के दौरान पूजा की मां की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते वह मायके आ गई। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। इधर शनिवार को पूजा ने गोधन के साथ काफी देर फोन पर बात की। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर पूजा ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भगवान सिंह चौहान ने महिला के परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद ससुराल पक्ष को भी इसकी सूचना दी। तहसीलदार चौहान ने बताया मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!