उत्तराखंड

विहिप बजरंग दल की शौर्य यात्रा के दून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून(आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा के दून पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रेमनगर में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं टपकेश्वर महादेव में महंत भारत गिरी महाराज के सानिध्य में शिव आरती करने के उपरांत यात्रा रात्रि विश्राम के बाद सुभाष रोड स्थित लर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पइंट पहुंची, जहां पर शौर्य जागरण धर्म सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, आरएसएस के प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय कुमार, प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद, प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मुख्य बौद्घिक वक्ता संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि हिंदू समाज की शौर्य की प्रखरता तेज हो, इसको लेकर ये यात्रा निकाली जा रही है। भगवा केवल रंग और कपड़ा नहीं बल्कि सूर्य का तेज व अग्नि की ज्वाला है। देश के 44 प्रांतों में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई है। भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 496 साल के लंबे संघर्ष के बाद सभी राम भक्तों की विजय हुई है। आज जरुरत है कि युवा अपनी धर्म अपनी संस्ति को जाने। नशे से दूर रहकर बलशाली बनकर देश के लिए जिए। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, विहिप के प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद ने भी विचार रखे। सभा के बाद यात्रााषिकेश के लिए रवाना हुई। जिसका नेतृत्व प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आलोक सिंह, श्याम शर्मा उपाध्यक्ष संजीव बालियान, विजय मिश्रा, सुनील मैसोन, अजय भारती, प्रीति शुक्ला, मीनू ढिढान, मन्नू चौहान, नरेंद्र चौहान, राजेंद्र राजपूत, सिद्घांत बडोनी, राशिराम वर्मा, राजपाल नेगी, अशोक प्रजापति, कुलदीप रोहिला, राघव उपाध्याय, सोनू गुप्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!