उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्घि करने पर आभार कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। दैनिक वेतन पर तैनात सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्घि करने पर आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार को सम्मानित किया। शनिवार को देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर इकाई अध्यक्ष ने भजन लाल के नेतृत्व में नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश महामंत्री अमित कुमार ने बताया देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने पर्यावरण मित्रों के वेतन वृद्घि की मांग को लेकर संघर्ष किया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांगों को मानते हुए वेतन को दोगुना कर दिया। इस दौरान सीएम धामी का आभार व्यक्त कर पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू, मुकेश राजोरिया, भोला शर्मा, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, सुनीता मिस्त्री, प्रोजीत मंडल, गोविंद मंडल, बलवंत सिंह, रवि सरकार, संदीप कुमार, रवि चौहान, शम्मी, ड। सुधीर राय, महादेव शिकारी, मनोज राय, बबीता रानी, कल्लन, मोतीलाल, धनीराम, मुकेश कुमार, रविन्द्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!