गूलरभोज तीन दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love

रुद्रपुर। खेल महाकुंभ के तहत गूलरभोज के गुरुकुल एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। खेल महाकुंभ में अंडर 14 और अंडर 17 के बालक तथा बालिकाओं में कबड्डी, दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री अरविंद पांडेय और गूलरभोज नगरपंचायत अध्यक्ष अनिता दूबे और संयोजक निर्विकार मौर्य एएनके इंटर कलेज प्रधानाचार्य ने सयुंक्त रूप से फिता काटकर किया। पांडैय ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता में 14 वर्षिय बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में गौरव पांडे, 600 मीटर मेंाषभ, लंबी कूंद में विनित सिंह और सौरभ कुमार शर्मा ने बाजी मारी। इसके अलावा ऊंची कूंद में गौरव पांडे, गोला फेक में देव आर्य और चौतन्य सिंह ने भी मारी बाजी। अंडर 17वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमित सिंह और लोकपाल सिंह 200 मीटर, गणेश मेहता 400 मीटर, शुभम कुमार 800 मीटर, शिव सिंह 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं का समापन समारोह में गुरूकुल के प्रधानाचार्य द्वारा विजेता छात्र छात्राओं को पुरूस्त कर सम्मानित किया। इस मौके पर अक्षय अरोरा, गगन कौर,कुंदन लाल कौशिक, बृजेश कुमार दुबे, शम्भू जोशी, धर्म सिंह मेहता, जगदीश सिंह,अमित चौहान, संजय कुशवाहा, संदीप कुमार, उमेश जोशी, परमजीत सिंह, देव दीप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *