शिवपुर क्षेत्र में बढ़ रही गुलदार की धमक

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिवपुर क्षेत्र में गुलदार की धमक बढ़ती जा रही है। ऐसे में वार्डवासियों में डर बना हुआ है। शाम ढलते ही वार्डवासियों का घरों से बाहर निकलना भी मुकिश्ल हो गया है। वार्डवासियों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
शिवपुर क्षेत्र का अधिकांश भाग लैंसडौन वन प्रभाग से सटा हुआ है। यही कारण है कि शिवपुर क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर इन दिनों गुलदार की धमक बनी है। आए दिन गुलदार वाहन चालकों को सड़क पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व गुलदार ने एक गोवंश को निवाला बना दिया था। जिसका वीडिया इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं, एक माह पूर्व गुलदार ने शिवपुर क्षेत्र के घर के गेट पर बैठे एक पालतू कुत्ते को भी अपना निवाला बना दिया था। गुलदार के डर से वार्डवासियों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। सबसे अधिक चिंता बच्चों व बुजुर्गों को बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि वह गुलदार को पकड़ने के लिए पूर्व में कई बार वन विभाग को पत्र दे चुके हैं। लेकिन, अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *