Uncategorized

गुरुकुल कांगड़ी विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता यूनियन
के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन के द्वारा कई मुद्दों को लेकर प्रशासन से लिखित में वार्ता की गयी थी। आज तक गुरुकुल प्रशासन ने एक
भी मुद्दे को निपटाने का काम नहीं किया है। बहुत सारे कर्मचारी वेतन कटने के कारण भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि फिक्स और दैनिकवृत्ति पर
कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन में भारी कटौती कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में ठेका प्रथा को किसी भी कीमत शुरू नहीं करने दिया जायेगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि जिन कर्मचारियों को फिक्स पर काम करते हुए 15 से 20 साल हो गए है जिसके कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। यूनियन
के महामंत्री दीपक वर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि कर्मचारियों के अनेक मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ अनेकों बार वार्ता की गयी
लेकिन वार्ता का परिणाम आश्वासन ही मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा स्थाई कर्मचारियों मेडिकल, शिक्षा भत्ता, एल0टी0सी0 इत्यादि की सुविधाएं लम्बित कर
दी गयी है, जबकि भारत सरकार द्वारा इस तरह का कोई भी शासनादेश विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह
ने बैठक में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का इसी माह में मिलने वाले वेतन में से कटौती होने की सम्भावना पर रोष व्यक्त किया। तथा उन्होंने कहा कि इस
सम्बन्ध में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें समिति वृहद चिन्तन शिविर आयोजित करेगी। शिविर में जिन
मुद्दों पर चर्चा होगी उसका लेखा-जोखा प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर यूनियन पूर्व महामंत्री रमेश चन्द ने कहा कि सभी कर्मचारियों के हितों को
ध्यान में रखते हुए गुरुकुल प्रशासन को कर्मचारियों के सेवा अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारियों के हित को ध्यान में
रखते हुए उनकी मांगों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करना चाहिए। विश्वविद्यालय की रीढ़ गुरुकुल के कर्मचारी ही माने गए है और विश्वविद्यालय में जब भी कोई संकट
आता है उस समय कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाह किया है। यूनियन पूर्व महामंत्री प्रकाश चन्द्र तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की वेतन कटौती को बर्दाश्त
नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर नवीन कुमार, विरेन्द्र पटवाल, बलजीत सिंह बिडला, अश्वनी कुमार, समीर राणा, अनिरूद्ध यादव, मनोज कुमार, हेमन्त सिंह नेगी,
भारत सिंह, मनोज नेगी, संजय कुमार, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!