उत्तराखंड

पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय काम पर गुरुरानी सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए पूर्व विधायक चंद्रा प्रकाश पंत कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को शल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि गुरुरानी जिस तरह से काम कर रहे हैं, यह सभी को प्रेरित करने वाला है।केएमवीएन के आवास गृह में हुए कार्यक्रम में पंत ने कहा कि पर्यावरण को लेकर सजग प्रयासों की जरुरत है। दिवाली जैसे पर्व पर हमें इसे और गंभीरता से समझना चाहिए। कहा कि छात्र छात्राओं में भी पर्यावरण की समझ पैदा करने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि गुरुरानी पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपू महर, सौरव पंत,नीरज, सौरभ खोलिया, दीपक बिष्ट ,नरेंद्र थापा, हर सिंह सहित कई निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!