नई टिहरी। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने दीन गांव में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और कहा कि हंस फाउंडेशन स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। माता मंगला एवं भोले महाराज की संवेदनाएं पहाड़ के प्रति है और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हंस फाउंडेशन एक मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। आज स्वास्थ्य एक चुनौती है और मूलभूत समस्या भी है। जिसके लिए काफी कार्य करने की आवश्यकता है। दीन गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं हैं। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी, जसबीर कंडियाल, गंगा लाल, पुरण लाल, रेवत सिंह रावत उपस्थित रहे। प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र की डा. आस्था भट्ट, सावित्री चौहान, जयबीर सिंह, रुपिका भट्ट, स्वयंवर चमोली, सुरेश कंडियाल, तेजपाल पोखरियाल, दिनेश दास आदि भी मौके पर रहे।